अल्मोड़ा, नवम्बर 23 -- Almora News: अल्मोड़ा। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी व वानिकी विश्वविद्यालय भरसार और भाकृअनुप- विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के बीच समझौता हो गया है। इसके तहत दोनों संस्थान साथ मिलकर शोधा व पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि को बढ़ावा देने का कार्य करेंगे। पांच सालों के लिए हुए इस समझौता ज्ञापन में वीपीकेएएस की ओर से निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त और उत्तराखण्ड औद्यानिकी व वानिकी विश्वविद्यालय की ओर से से डॉ. बीपी भट्ट ने हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत विवि के चयनित एमएससी व पीएचडी छात्रों को वीपीकेएएस के वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में शोध, उपलब्ध प्रयोगशालाओं, प्रायोगिक खेतों और पुस्तकालय का उपयोग करने का अवसर मिलेगा। संयुक्त शोध में दोनों संस्थान पर्वतीय कृषि प्रणालियों, उद्यानिकी, मृदा व जल संरक्षण, कृ...