Almora News: विधायक मेहरा ने तीन सड़कों का किया शिलान्यास
अल्मोड़ा, जुलाई 23 -- Almora News: अल्मोड़ा। जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा ने तीन सड़कों का शिलान्यास किया। बताया कि चिल मोटर मार्ग से सिंधिया मल्ला तडकोट मोटर मार्ग का निर्माण 312.09 लाख, बसोली-चमतोला सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण 121.41 लाख और मकडाऊ-दशौला सड़क का सुधारीकरण व डामरीकरण 1.7 लाख रुपये से किया जाना है। इन सड़कों के बनने से आवागमन सुगम होगा और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास तेजी से होगा। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, प्रताप सिंह, लक्ष्मण सिंह, जीवन पालीवाल, शिव सिंह, महेंद्र सिंह, खीमानंद पालीवाल, आनंद सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.