Almora News: विधायक को बताईं गांव की समस्याएं
अल्मोड़ा, जुलाई 7 -- Almora News: गाविंद रावत, सल्ट। सबोली रौतेला स्थित कार्यालय में मंगलवार को ग्राम प्रधान पिपना बबीता उपाध्याय के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों ने सल्ट विधायक महेश जीना से मुलाकात की। उन्हें गांव की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। बबीता ने पंचायत घर के सुधारीकरण, दीपेश्वरी देवी मंदिर में चारदीवारी और प्रवेश द्वार के निर्माण, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य को लेकर ज्ञापन सौंपा। विधायक जीना ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। यहां गंगा देवी, उमेश चन्द्र उपाध्यक्ष, प्रकाश भट्ट, खीमानन्द भट्ट, सुन्दर कडाकोटी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.