अल्मोड़ा, अगस्त 16 -- Almora News: कुंवर भाकुनी, सोमेश्वर। सामाजिक कार्यकर्ता शिवेंद्र बोरा ने क्षेत्र के विद्यालयों के बोर्ड टॉपरों को सम्मानित किया। इनमें दसवीं टॉपर तनुज पांडे, कनिष्का जोशी, पारस राणा और 12वीं विज्ञान वर्ग की दीप्ति राणा व खुशी मेहरा, कला वर्ग की मुस्कान व दीपक कुमार सम्मानित हुए। शिवेंद्र बोरा वर्ष 2019 से दसवीं के टॉपर को 2100 व 12वीं के टॉपर 1100 रुपये शहीद बिशन सिंह बोरा छात्रवृत्ति के रूप में देते आ रहे हैं। इस दौरान प्राची पाटनी को वर्ष 2025 का सर्वश्रेष्ठ छात्र और प्रधानाचार्य नंदन राम आर्य को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का पुरस्कार दिया गया। सभी ने उनका आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...