अल्मोड़ा, अक्टूबर 9 -- Almora News: बंगापानी। जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल अल्मोड़ा की ओर से राउमावि कनार में में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान के कर्मचारियों ने विद्यार्थियों व स्थानीय लोगों को वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता व मानव-वन्यजीव संघर्ष के बारे में जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को वन्यजीवों के महत्व, पारिस्थितिक तंत्र में उनकी भूमिका तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष के प्रमुख कारणों व उससे बचाव के उपायों के बारे में बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...