Almora News: विदेश में डीलर, तीन महीने से राशन को तरसे ग्रामीण
अल्मोड़ा, सितम्बर 7 -- Almora News: सोमेश्वर। लोद घाटी स्थित उत्तरौड़ा घुड़दौड़ा में सरकारी सस्ते गल्ले के डीलर के विदेश चले जाने के कारण लोगों को पिछले तीन महीनों से राशन नहीं मिला है। इससे गुस्साए लोगों ने रविवार को राशन की दुकान बाहर प्रदर्शन किया। वहीं, समर्थन में आए कांग्रेसियों ने इसे भाजपा सरकार की अव्यवस्था करार दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहन राम और बीडीसी हेमंत कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रविवार सुबह से ही सस्ते गल्ले की दुकान के बाहर डेरा डाल दिया। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि राशन डीलर बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के तीन महीने से विदेश में है, जिसके कारण सैकड़ों कार्डधारकों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। आंदोलन की सूचना मिलते ही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू भट्ट ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के इस प्रदर्शन को अपना समर्थन दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.