Almora News: विज्ञान संगोष्ठी में तनुजा रही प्रथम
अल्मोड़ा, सितम्बर 11 -- Almora News: कमल पंत, अल्मोड़ा। पीएम श्री जीआईसी गरुड़ाबांज में धौलादेवी की ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047: संभावनाएं और चुनौतियां पर अपने विचार रखे। तनुजा पहले, करन पांडे दूसरे, चित्रा भट्ट तीसरे स्थान पर रहीं। यहां प्रधानाचार्य त्रिवेंद्र सिंह, राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक मंत्री नितेश कांडपाल, विज्ञान समन्वयक जीवन लाल साह, रेखा जोशी, रमेश पांडे, नवनीत आर्या, हीरा सिंह रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.