अल्मोड़ा, सितम्बर 16 -- Almora News: सोमेश्वर। जीआईसी मनान में ताकुला ब्लॉक की द्वितीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग हुई। इसमें बच्चों ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी व नवाचार के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग में कामाक्षी पहले, उदिता जोशी दूसरे व लव काण्डपाल तीसरे, जूनियर वर्ग में चंचल भाकुनी पहले, आरुषि दूसरे व प्रत्यष सिंह तीसरे स्थान पर रहे। यहां ब्लॉक विज्ञान समन्वयक डॉ. संजय पांडे, सह समन्वयक अंकित जोशी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...