Almora News: विज्ञान महोत्सव में नौनिहालों ने दिखाई प्रतिभा
अल्मोड़ा, अक्टूबर 8 -- Almora News: रानीखेत। जीजीआईसी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। महोत्सव में 30 विद्यालयों के डेढ़ सौ से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। महोत्सव का शुभारंभ प्रधानाचार्य विमला बिष्ट, ब्लॉक विज्ञान समन्वयक डॉ दिनेश पंत व राशिसं के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ शिवराज बिष्ट ने किया। छात्र, छात्राओं ने बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण, गणितीय प्रतिरूपण ,स्वास्थ्य स्वच्छता व साफ सफाई, स्वदेशी कृषि पद्धतियां, ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान व आपदा प्रबंधन विषय पर आधारित विभिन्न प्रकार के मॉडल प्रदर्शित किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.