अल्मोड़ा, नवम्बर 29 -- Almora News: द्वाराहाट। प्रशासन के साथ हुए समझौते के बाद भी सात सूत्रीय मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को आंदोलन के 13वें दिन कुना के ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह और छत्तगुल्ला के ग्राम प्रधान प्रकाश राम क्रमिक अनशन पर बैठे। ब्लॉक परिसर में धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कफड़ा-किरौली व कफड़ा-कोट्यूड़ा सड़क के डामरीकरण, ईड़ा-बिरौली व कफड़ा-मल्ली मिरई पिनौली सड़क निर्माण, क्षतिग्रस्त द्वाराहाट-जालली सड़क के सुधारीकरण और अस्पताल में डॉक्टर की स्थाई नियुक्ति को लेकर पूर्व में प्रशासन से समझौता होने के बावजूद धरातल पर कोई काम शुरू नहीं होने पर आक्रोश जताया। यह भी पढ़ें- Almora News: विकास संघर्ष समिति मांगों को लेकर करेगी प्रदर्शन संघर्ष समित...