अल्मोड़ा, अक्टूबर 26 -- Almora News: रानीखेत, संवाददाता। नगर में वाल्मीकि जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। रविवार की रात शिव मंदिर, किलघर, मालरोड, चौबटिया सहित तमाम स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सोमवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शिव मंदिर परिसर स्थित वाल्मीकि मंदिर से शोभायात्रा पूरे बाजार क्षेत्र में निकाली गई। यात्रा केएमओयू स्टेशन, सदर बाजार और जरूरी बाजार से होकर गुजरी। आकर्षक झांकियों, नृत्य-नाटिकाओं और कलाकारों की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। नृत्य करते कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे। रविवार की रात विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, पूर्व विधायक करन माहरा, ब्लाक प्रमुख बबली मेहरा, पूर्व ब्लाक प्रमुख हीरा रावत ने कार्यक्रमों में शिरकत की। इधर, वाल्मीकि समाज के लोगों विधायक के सम्मुख विभिन्न समस्याएं भी रखी और निराकरण ...