अल्मोड़ा, नवम्बर 19 -- Almora News: अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में बुधवार को वर्ल्ड एंटीमाइक्रोबियल एवेयरनेस वीक (विश्व रोगाणुरोधी जागरूकता सप्ताह ) का शुभारंभ हुआ। वायरल संक्रमणों में एंटीबायोटिक दवाइयों के प्रयोग से बचने का सुझाव दिया। अस्पताल की संक्रमण नियंत्रण समिति की ओर से 'वल हेल्थ, वन एक्शन: प्रीवेंट एएमआर नाव' थीम के तहत हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बैक्टीरिया, वायरस, कवक और परजीवी जैसे सूक्ष्मजीवों के दवाओं के खिलाफ जीवित रहने की क्षमता विकसित कर लेने से साधारण संक्रमणों का इलाज कठिन हो जाता है। वायरल संक्रमणों में अनावश्यक एंटीबायोटिक लिखने, बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेने आदि काररणों ने इनमें यह क्षमता तेजी से विकसित हो रही है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: बिना जरूरत एंटीबायोटिक लेने से बेअसर हो सकती हैं दवा...