Almora News: वरिष्ठ व्यवसायी अधिकारी का निधन हुआ
अल्मोड़ा, सितम्बर 11 -- Almora News: संजय मठपाल, द्वाराहाट। वरिष्ठ व्यवसायी व कान्ट्रेक्टर कुंवर सिंह अधिकारी निवासी त्रिमूर्ति चौक का गुरुवार रात निधन हो गया। वह 82 साल के थे। शुक्रवार को विभाण्डेश्वर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। निधन पर विधायक मदन बिष्ट, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक महेश नेगी, अनिल शाही, आशुतोष शाही, भूपेन्द्र काण्डपाल, आशीष वर्मा आदि ने शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.