Almora News: वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह मेहरा का निधन
अल्मोड़ा, सितम्बर 30 -- Almora News: कुंवर भाकुनी, सोमेश्वर। ढुमुड़गांव निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता व सस्ता गल्ला संघ के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मेहरा का 59 साल की उम्र में एम्स ऋषिकेश में निधन हो गया। बुधवार को त्रिवेणी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहां पूर्व दर्जाधारी राजेंद्र बाराकोटी, कांग्रेस अध्यक्ष राजू भट्ट, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, जिपं सदस्य कुंदन भंडारी व संतोष कुमार, युकां अध्यक्ष भुवन दोसाद, प्रधान संगठन अध्यक्ष उमेश मेहरा, सुरेश बोरा, राजेंद्र बोरा, कैलाश कुमार, दिलीप रौतेला, सुरेंद्र रावत, भूपाल मेहरा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.