अल्मोड़ा, जुलाई 30 -- Almora News: अल्मोड़ा। अल्मोड़ा वन प्रभाग ने वन्य जीवों के हमले से प्रभावित हुए पीड़ितों को तीन करोड़ 68 लाख 49 हजार रुपये मुआवजे के रूप में वितरित किए हैं। लंबे समय से लोग मुआवजे का इंतजार कर रहे थे। जिले भर में वन्य जीवों की दहशत से कारण लोग परेशान हैं। आए दिन गुलदार लोगों को पालतू जानवरों को अपना निवाला बना रहा है। साथ ही लोगों पर हमले की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। यह भी पढ़ें- Haldwani News: जंगली जानवरों से दहशत, वन विभाग से मांगी स्थायी सुरक्षामुआवजे का वितरण वन जीवों के हमले से प्रभावित लोगों को वन विभाग की ओर से मुआवजा दिया जाता है, लेकिन शासन की ओर से धनराशि नहीं आने के कारण मई 2025 के बाद के पीड़ितों को मुआवजा नहीं दिया गया था। इस कारण पीड़ितों में नाराजगी थी। अब विभाग की ओर से मई 2025 से जनवरी 2026 तक के म...