Almora News: वन्य जीवों, प्रकृति से जुड़े फोटोग्राफ भेजें
अल्मोड़ा, सितम्बर 22 -- Almora News: अल्मोड़ा। वन विभाग की ओर से वन्यजीव सप्ताह के तहत फोटोग्राफी प्रतियोगिता कराई जा रही है। एसडीओ काकुल पुंडीर ने बताया कि फोटोग्राफ वन्यजीव व पक्षी, वन परिदृश्य, लोक-संस्कृति व प्रकृति और वन व प्रकृति श्रेणियों में भेज सकते हैं। प्रत्येक श्रेणी में अधिकतम चार तस्वीरें ही भेजी जा सकेंगी। 25 सितम्बर शाम पांच बजे तक प्रतिभागी फोटोग्राफ्स भेज सकते हैं। पहले स्थान वाले को 7500, दूसरे में पांच हजार और तीसरे स्थान पर ढाई हजार का पुरस्कार तय किया गया है। 18 से अधिक उम्र के लोग इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं। चयनित चित्रों को एक अक्तूबर के उद्घाटन समारोह की प्रदर्शनी में लगाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: वन्यप्राणी सप्ताह में स्कूली बच्चों के बीच होंगी प्रतियोगिताएं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.