अल्मोड़ा, सितम्बर 6 -- Almora News: देवेंद्र पांडे, भिकियासैंण। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। नदी नाले व गधेरे उफान पर हैं। प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मुख्य मोटर मार्गों पर सड़क बाधित होने पर खोलने के लिए जेसीबी मशीनें तैनात की हैं। रामगंगा, गगास, विनोद नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसको देखते हुए रविवार शाम को प्रशासन ने मुनादी कर नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को सचेत रहने को कहा है। साथ ही अनावश्यक रूप से नदी किनारे नहीं जाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...