अल्मोड़ा, अगस्त 23 -- Almora News: कमल पंत, अल्मोड़ा। डे-केयर संस्था की साप्ताहिक बैठक राजकीय संग्रहालय के सभागार में हुई। लोगों ने लावारिस गोवंश से निजात दिलाने, शिखर से पाण्डेखोला और करबला से धारानौला रोड के आफिसर कालौनी तक ई-रिक्शा चलाने, बाजार में वाहनों के संचालन पर रोक आदि की मांग की। यहां ‌जिलाध्यक्ष हेम जोशी, डॉ. गोकुल रावत,आनंद बगडवाल, गिरीश जोशी, गजेंद्र नेगी, चंद्रमणी भट्ट, पुष्पा कैड़ा, डॉ. जेसी दुर्गापाल, लक्ष्मण ऐठानी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...