अल्मोड़ा, अगस्त 25 -- Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। चिलियानौला नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थी प्रेमा देवी और मनोज कुमार को इन चेकों का वितरण किया गया। पालिकाध्यक्ष अरुण रावत ने बताया कि पूर्व में लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में 20-20 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है। यहां अधिशासी अधिकारी राजेश बुधानी भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...