Almora News: ललित डंगवाल ने लंबी कूद में मारी बाजी
अल्मोड़ा, अक्टूबर 2 -- Almora News: कमल पंत, सल्ट। राप्रावि भटोली के छात्र ललित डंगवाल ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की लंबी कूद में प्रथम स्थान पाया। ललित के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानाध्यापक महेश चंद्र कोटिया ने खुशी व्यक्त की। खेल समन्वयक विजयपाल सिंह, ब्लॉक समन्वयक जयपाल असनोड़ा, बीईओ हरेन्द्र शाह ने ललित को शुभकामनाएं दी हैं। बताया गया कि ललित डंगवाल अब देहरादून में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.