Almora News: लमगड़ा-दन्या लाइन पर बिजली आपूर्ति रोकी
अल्मोड़ा, अक्टूबर 20 -- Almora News: अल्मोड़ा। त्योहारी सीजन को देखते हुए मंगलवार को भी यूपीसीएल की ओर से विद्युत लाइनों पर अनुरक्षण कार्य जारी रहा। सुरक्षा की दृष्टि से शट डाउन लेने के कारण लमगड़ा से दन्या विद्युत लाइन से जुड़े सभी क्षेत्रों और बाड़ेछीना, पेठशाल व धौलछीना में सुबह दस बजे से शाम बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। इसके कारण स्थानीय लोगों को दैनिक गतिविधियों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऊर्जा निगम के ईई कन्हैया जी मिश्रा ने बताया कि विद्युत लाइनों पर मेंटेनेंस कार्य चलाया जा रहा है, जिसके कारण आपूर्ति अस्थाई रूप से रोकी गई है और संभवतः शाम पांच बजे तक आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। यह भी पढ़ें- Haldwani News: दो फीडर से जुड़े क्षेत्रों में पांच घंटे गुल रही बिजली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.