अल्मोड़ा, अगस्त 7 -- Almora News: अल्मोड़ा, संवाददाता। लमगड़ा की शहरफाटक निवासी पुष्पा फर्त्याल कला और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए तीलू रौतेली पुरष्कार से सम्मानित होंगी। कुमाउनी संस्कृति को आगे बढ़ाने के साथ पुष्पा अपनी क्षेत्र की महिलाओं को भी संस्कृति के गुर सिखा रही हैं। पुष्पा फर्त्याल को बचपन से ही संगीत का शौक था, लेकिन उनके माता-पिता दोनों की मृत्यु होने और संसाधनों के अभाव के कारण वह संगीत नहीं सीख सकीं। शादी होने के बाद अपने दिव्यांग पति दान सिंह फर्त्याल के साथ विभिन्न लोकगीतों का गायन सीखा। साथ ही राजस्थान से कठपुतलियों को बनाकर इनको कुमाउनी वस्त्र पहनाकर उन्हें लोकगीतों में नचाना सीखा। इसके बाद उन्हें उत्तराखंड के बाहर भी मंच मिलने लगे और राष्ट्रीय स्तर पर कुमाउनी लोकगीतों को लाने का मौका मिला। इसके अलावा पु...