Almora News: रोजगार मेले में 112 अभ्यर्थियों ने लिया भाग
अल्मोड़ा, नवम्बर 3 -- Almora News: नवीन, रानीखेत। पीजी कालेज में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडे ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मेले में कोटक महिंद्रा, एसबीआई, आईडीएफसी, आरबीएल और एक्सिस बैंक के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में 112 अभ्यर्थियों ने भागीदारी की। बैंक अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं के साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया की जानकारी दी। साक्षात्कार में चयनित एवं शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की सूची एक सप्ताह के भीतर महाविद्यालय को मिलेगी। कैरियर एवं प्लेसमेंट सेल के संयोजक प्रो. पीएन तिवारी के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्राचार्य ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए ऐसे आयोजन जारी रखने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Almora News: साक्षात्कार के बाद 214 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.