Almora News: रेफर हार्ट के मरीज की लिफ्ट में फंसने से अटकी सांस
अल्मोड़ा, नवम्बर 5 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में गुरुवार को इमरजेंसी में आए हार्ट को मेडिकल कॉलेज में रेफर करने के दौरान मरीज के लिफ्ट में फंसने से अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है। जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए लगाई गई लिफ्ट गुरुवार को एक हार्ट मरीज की मुसीबतों का कारण बन गई। परिजनों के अनुसार अल्मोड़ा निवासी 51 वर्षीय परवेज कुरैशी हार्ट के मरीज हैं और गुरुवार को तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें जिला अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया था, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इसके बाद मुख्य सड़क पर पहुंचाने के लिए उन्हें लिफ्ट से ले जाया जा रहा था, तभी भूतल पर अचानक लिफ्ट बंद हो गई। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.