Almora News: रेडियोलॉजिस्ट बने सीएमओ, अल्ट्रासाउंड हो गए ठप
अल्मोड़ा, अक्टूबर 24 -- Almora News: रानीखेत। उप जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली फिर सामने आई है। अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट की सीएमओ पद पर पदोन्नति के बाद अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था ठप हो गई है। ऐसे में रानीखेत और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के सामने अल्ट्रासाउंड जांच का संकट खड़ा हो गया है। इस कारण मरीजों को अब निजी अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। रानीखेत उप जिला अस्पताल पर नगर, ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा गढ़वाल क्षेत्र के मरीज भी निर्भर हैं। यहां अल्ट्रासाउंड की सुविधा लंबे समय से मरीजों के लिए महत्वपूर्ण रही है। गर्भवती महिलाओं समेत विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को जांच के लिए इसी व्यवस्था पर निर्भर रहना पड़ता है, लेकिन एकमात्र वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट के चले जाने से मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आर्थि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.