Almora News: राष्ट्रीय मंच में दिखेगी सल्ट की दिया
अल्मोड़ा, नवम्बर 15 -- Almora News: सल्ट। ग्राम कंगड़ी निवासी पूरन राम की बेटी और जीआईसी नैलवालपाली में कक्षा 11 की छात्रा दिया ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दिया का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह अंडर 17 बालिका वर्ग की ऊंची कूद में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। दिया की उपलब्धि पर प्रधानाचार्य हिम्मत सिंह, एसएमसी अध्यक्ष कैलाश तिवारी, पीटीए अध्यक्ष दिनेश धौलाखंडी, राकेश कुमार आदि ने खुशी जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.