अल्मोड़ा, अक्टूबर 3 -- Almora News: अल्मोड़ा। जल संस्थान की जिला स्तरीय प्रयोगशाला ने रानीधारा नौले के पानी की जांच रिपोर्ट जारी की है। सितंबर माह में लिए गए पानी के सैंपल की जांच में प्रति सौ मिली पानी में 40.2 एमपीएन कोलीफॉर्म बैक्टीरिया पाया गया है, जबकि मानकों के अनुसार यह नहीं होना चाहिए था। विभाग ने एहतियात के तौर पर लोगों से पानी को उबालकर ही पीने की अपील की है। नगर के प्रमुख प्राकृतिक जल स्रोत रानीधारा नौले की वाटर क्वालिटी जांचने के लिए सितंबर में विभागीय टीम ने पानी के नमूने एकत्र किए थे। प्रयोगशाला में रासायनिक और जैविक परीक्षण के बाद जो रिपोर्ट सामने आई है, उसने विभाग सहित स्थानीय उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। मानकों के विपरीत बैक्टीरिया मिलने से पेयजल की शुद्धता पर सवाल खड़े हो गए हैं। जल संस्थान के लैब केमिस्ट पप्पू बिष्ट ...