Almora News: रानीखेत रोजगार मेले में 28 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
अल्मोड़ा, अगस्त 12 -- Almora News: रानीखेत। कॅरियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अल्मोड़ा के तत्वावधान में यहां पीजी कालेज में आयोजित रोजगार मेले 28 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। टाटा कंपनी के प्रबंधक दिनेश चंद्र ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। मेले में लगभग 100 लाभार्थियों ने पंजीकरण कराया जिनमें से 28 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य प्रो पुष्पेश पाण्डेय, टाटा कंपनी के प्रबंधक राकेश शर्मा, जिला सेवायोजन कार्यालय के संजय कुमार, महाविद्यालय कॅरियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ समन्वयक प्रो पीएन तिवारी, डॉ प्राची जोशी आदि ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। संचालन कॅरियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ की सह संयोजक डॉ पारुल भारद्वाज ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.