Almora News: रानीखेत में सद्भावना मार्च से दिया भाईचारे का संदेश
अल्मोड़ा, अगस्त 26 -- Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। योमे पैदाइश ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को नगर में सद्भावना मार्च निकाला गया। मार्च के माध्यम से देश प्रेम, आपसी भाईचारे, शांति और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया। मार्च के बाद यहां उप जिला चिकित्सालय में मरीजों का हालचाल पूछा गया तथा उन्हें फल वितरित किए गए। भर्ती मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। जामा मस्जिद के पेश इमाम मोहम्मद इंतजार राजा ने देश की सलामती, देश के सैनिकों की सुरक्षा, आपसी भाईचारे तथा सभी लोगों की खुशहाली की कामना की। जामा मस्जिद के सदर मो. इरफान ने सद्भावना मार्च और सेवा कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए प्रशासन, पुलिस, अस्पताल के चिकित्सकों सहित सभी का आभार जताया। यह भी पढ़ें- Shravasti News: धूमधाम से निकला जश्न ए ईद मिलादुन्नबी का जुलूस जाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.