अल्मोड़ा, अक्टूबर 4 -- Almora News: रानीखेत। विकास कार्यों के शिलान्यास पट (पत्थर) तोड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस पर विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया में लाइव आकर इसके लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया है। कहना है कि विरोधियों को विकास नहीं पच रहा है। इसलिए इस प्रकार की हरकत में आ गए हैं। यह विवाद तब शुरू हुआ जब क्षेत्र में हुए शिलान्यास पत्थरों को क्षतिग्रस्त करने का वीडियो सामने आया।

विपक्ष पर आरोप विधायक डॉ. नैनवाल ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर बताया कि ख्यूशाल कोट, ताड़ीखेत-टाना-खगयार और टूनाकोट मोटर मार्गों समेत ऐराड़ी इंटरलॉक टाइल और पपना गांव के सीसी मार्ग के कुल पांच शिलान्यास पट ध्वस्त किए गए हैं। विधायक ने विपक्ष को घेरते हुए आरोप लगाया कि उनके साढ़े चार साल के कार्यकाल में हुए ...