Almora News: रानीखेत में मिठाई की दुकानों से पांच सैंपल लिए
अल्मोड़ा, अगस्त 29 -- Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। त्योहारी सीजन के मद्देनजर मिठाई की दुकानों पर प्रशासन ने अपनी निगरानी बढ़ा दी है। शनिवार को छावनी परिषद, तहसील प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने कई मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस व्यापक छापेमारी के दौरान टीम ने जांच के लिए मिठाइयों के पांच अलग-अलग नमूने एकत्र किए। शनिवार को एकाएक हुई छापेमारी से लोगों में असमंजस पैदा हो गया। प्रशासनिक कार्रवाई रानीखेत के मुख्य बाजार में त्योहारों के दौरान मिलावटी और घटिया खाद्य सामग्री की बिक्री को रोकने के लिए की गई थी। इस दौरान पांच दुकानों से मिठाई के सेंपल लिए गए। तहसीलदार दीपिका आर्या ने बताया कि बाजार में उपभोक्ताओं को शुद्ध सामग्री उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.