अल्मोड़ा, नवम्बर 9 -- Almora News: रानीखेत। पर्यटन नगरी रानीखेत में दीपावली का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य पर्व के दिन बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बाजार में चहल-पहल बनी रही। बाजार में भारी भीड़ के चलते लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर आवाजाही प्रभावित रही। वहीं, शाम होते ही घरों और प्रतिष्ठानों में दीपों की रोशनी जगमगा उठी। लोगों ने विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद देर रात तक आतिशबाजी का दौर चलता रहा। रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान रोशन रहा और लोगों ने उत्साहपूर्वक दीपोत्सव का आनंद लिया। यह भी पढ़ें- Almora News: रानीखेत में धूमधाम से मनाई गई दीपावली, बाजार में उमड़ी रिकॉर्ड भीड़ यह भी पढ़ें- Roorki News: दीपों क...