अल्मोड़ा, अगस्त 18 -- Almora News: अल्मोड़ा। कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। हाइडिल रानीखेत के पास दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पहले पक्ष की शिकायत के बाद अब दूसरे पक्ष ने कोतवाली में क्रास मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस की कार्रवाई कोतवाली पुलिस के मुताबिक जरूरी बाजार निवासी दिव्यांशु चौधरी ने तहरीर दी है। कहना है कि शनिवार रात वह अपने भाई लोकेश के साथ जा रहा था। हाईडिल कॉलोनी के पास पुरानी रंजिश को लेकर रायस्टेट निवासी विपुल पवार उर्फ लक्की और दिवाकर बिष्ट ने अपने चार-पांच अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उन्हें रास्ते में घेर लिया। गाली-गलौज के साथ लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। साथ ही जान से मारने की नियत से उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों भा...