Almora News: रानीखेत में खुला सखी बाजार, उत्पाद बेच सकेंगी महिलाएं
अल्मोड़ा, नवम्बर 2 -- Almora News: रानीखेत, संवाददाता। पहाड़ की महिला काश्तकारों के लिए अब नगर में सखी बाजार खुल गया है। इसके माध्यम से महिलाएं अपने उत्पादों को सीधे ग्राहकों को उपलब्ध करा सकेंगी। सखी बाजार का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा, पूर्व प्रमुख हिमानी नैनवाल और संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने किया। ताड़ीखेत ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा ने सखी बाजार को आस-पास की ग्रामीण महिलाओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इससे खुदरा व्यापार करने वाली महिलाओं के लिए कारोबार करना काफी आसान हो जाएगा। वहीं, भिकियासैंण की पूर्व ब्लॉक प्रमुख हिमानी नैनवाल ने कहा कि सखी बाजार के माध्यम से महिलाएं अब पूरी सुविधा के साथ महिलाएं व्यापार कर सकेंगी। संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने कहा कि महिलाओं की सुविधा को देखते हुए खुदरा बाजार की शुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.