Almora News: रानीखेत में आकर्षक ताजियों का हुआ सम्मान
अल्मोड़ा, अगस्त 6 -- Almora News: रानीखेत, संवाददाता। नगर में बुधवार रात चेहल्लुम के अवसर पर आकर्षक ताजिए बनाने पर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व देर शाम नगर में ताजियों का जुलूस निकाला गया। लोअर खड़ी बाजार चौराहे से होकर जुलूस गांधी चौक, सदर बाजार होते हुए इमामबाड़ा पहुंचा। जुलूस में विभिन्न मोहल्लों से ताजिए शामिल हुए। जुलूस के दौरान अमन और मानवता का संदेश दिया गया। जुलूस में कुरेशियान मुहल्ला, खड़ी बाजार, लालकुर्ती आदि मुहल्लों के युवकों द्वारा तैयार आकर्षक ताजिए शामिल किए गए। आकर्षक ताजियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अबरार बख्श सहित अन्य लोग शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: अकीदत के साथ निकला चहल्लुम का ताजिया, अमन-चैन की मांगी दुआ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.