अल्मोड़ा, सितम्बर 24 -- Almora News: रानीखेत। पीजी कालेज छात्र संघ चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए कुल 13 नामांकन हुए l अध्यक्ष पद पर दो नामांकन हुए हैं, जिस कारण आमने सामने की टक्कर तय मानी जा रही है। अध्यक्ष पद पर विनीत सिंह कुवार्बी ओर जितेश नेगी ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। उपाध्यक्ष (छात्र) पद के लिए कार्तिकेय सती तथा उपाध्यक्ष (छात्रा) पद के लिए अनीषा बिष्ट एवं रश्मि कांडपाल ने नामांकन कराया है। सचिव पद के लिए केवल हर्षिता फर्त्याल का नामांकन दाखिल हुआ है। कोषाध्यक्ष पद पर बबली आर्या और रंजना नगरकोटी ने नामांकन कराया, जबकि संयुक्त सचिव पद के लिए अंजलि ने नामांकन पर्चा दाखिल कराया है। यह भी पढ़ें- Nainital News: डीएसबी में 13 पदों के लिए 23 नामांकन पत्र बिके यह भी पढ़ें- Rishik...