Almora News: रानीखेत महाविद्यालय में स्वगणना पर कार्यशाला
अल्मोड़ा, नवम्बर 22 -- Almora News: रानीखेत। पीजी कालेज में स्वगणना-2027 के संबंध में विद्यार्थियों की कार्यशाला आयोजित की गई। शिक्षकों और विद्यार्थियों को ऑनलाइन स्वगणना की प्रक्रिया, लोकेशन सेटिंग और संबंधित जानकारियां दी गईं। बताया गया कि प्रत्येक व्यक्ति ऑनलाइन अपने परिवार का विवरण भरकर एसई नंबर जनरेट कर सकता है, जिसे बाद में जनगणना प्रगणक को देना होगा। प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडे ने कहा कि देश के विकास और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सही आंकड़े जरूरी हैं। स्वगणना से आंकड़ों में त्रुटियां कम होंगी। इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ. धीरज सिंह खाती, डॉ. सत्यमित्र सिंह, डॉ. आस्था अधिकारी, डॉ. नीतिका सहित अन्य प्राध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.