अल्मोड़ा, अगस्त 6 -- Almora News: रानीखेत, संवाददाता। हिमालयन वृद्धजन उत्थान समिति ने छावनी परिषद पर टर्म कांट्रेक्ट का सदुपयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रक्षा मंत्रालय छोटे- छोटे सिविल कार्यों के लिए टर्म कांट्रेक्ट करती है। इस पर लोगों ने नाराजगी जताई है। वरिष्ठ नागरिकों का कहना है कि छावनी परिषद में बुनियादी नागरिक सुविधाओं की अनदेखी हो रही है। छोटे मरम्मत कार्य के ठप होने से लोग परेशान हैं। टर्म कांट्रेक्ट का सदुपयोग नहीं हो रहा है। छोटे काम बंद पड़े हैं। सब्जी मार्केंट से जरूरी बाजार को जोड़ने वाला रास्ता खराब है। क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत नहीं की गई। खड़ी बाजार मार्ग की टाइल्स टूट चुकी हैं। जरूरी बाजार में मिशन स्कूल के पास सड़क खराब होने से परेशानी बढ़ गई है। दीवान सिंह हाल के पीछे पैदल पथ पर जलभराव हो रहा है। स...