Almora News: रानीखेत और पिलखोली की टीमों ने जीते मुकाबले
अल्मोड़ा, जुलाई 17 -- Almora News: रानीखेत। स्व. श्री राम किशन मेमोरियल 5 ए साइड हॉकी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। शुरूआती मुकाबलों में रानीखेत और चिलियानौला की टीमें विजयी रही। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। एनसीसी मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में रानीखेत और पिलखोली की टीमें आमने सामने थी। रानीखेत की टीम ने पिलखोली को को 5-2 गोलों के अंतर से हराया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिला क्रीड़ा अधिकारी जुबेद अहमद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया, उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.