अल्मोड़ा, अगस्त 27 -- Almora News: द्वाराहाट। दूनागिरी क्षेत्र के जिला सहकारी बैंक की में बिजली गुल होने पर जनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। गुरुवार को भी बिजली गुल हो गई। इससे रक्षाबंधन पर्व के खरीदारी को रुपये निकालने पहुंचीं महिलाएं परेशान रहीं। करीब चार घंटे तक महिलाओं को काउंटर के बाहर घंटों इंतजार करना पड़ा। दुग्ध उत्पादक विकास संगठन के सचिव आनंद बिष्ट ने बताया कि दूनागिरि क्षेत्र के अंतर्गत कुल छह दुग्ध उत्पादक समितियां संचालित होती हैं। इनमें से अकेले दुधोली से जुड़ी 142 ग्रामीण महिलाओं के बैंक खाते अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक की इसी शाखा में सक्रिय हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...