अल्मोड़ा, अगस्त 27 -- Almora News: अल्मोड़ा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की बुधवार को हुई बैठक में 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व पर नगर व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया गया। ताकि व्यापारी भी पर्व को मना सकें। नगर अध्यक्ष संजय साह के नेतृत्व में हुई बैठक में व्यापारियों के हित और त्योहार की परंपरा को सर्वोपरि रखते हुए यह फैसला लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जो व्यापारी भाई दूर-दराज या नगर से बाहर रहने वाली अपनी बहनों के घर जाते हैं, वह इस बंदी के कारण बिना किसी व्यावसायिक चिंता के त्योहार का आनंद ले सकेंगे।हर साल की तरह इस वर्ष भी व्यापार मंडल के इस फैसले पर सभी व्यापारियों ने अपनी सहमति जताई है। यह भी पढ़ें- Deoria News: रक्षाबंधन कल, पर्व को लेकर बाजार सजकर तैयार यहां जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, दीप चंद्र जोशी, दीपक जोशी, आ...