अल्मोड़ा, अगस्त 14 -- Almora News: संजय मठपाल, द्वाराहाट। यूकेडी ने संस्थापक अध्यक्ष डॉ. डी पंत की 107वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी और महिला प्रकोष्ठ का गठन किया। जिसमें कल्पना अधिकारी को अध्यक्ष, राधा किरौला को उपाध्यक्ष, चंपा भट्ट को सचिव, कविता रौतेला को महामंत्री, मीना साह को संगठन मंत्री, हेमा रावत को प्रचार-प्रसार सचिव, हीरा अधिकारी को मीडिया प्रभारी बनाया। यहां पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, चारु तिवारी, केपीएस अधिकारी, लाल सिंह, सुशील साह, नवीन तिवारी थे। यह भी पढ़ें- Champawat News: यूकेडी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पुनेठा तो महामंत्री रमेश बिष्ट बने

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...