अल्मोड़ा, सितम्बर 3 -- Almora News: अल्मोड़ा। सल्ट ब्लॉक में लगातार बढ़ रही बाघों की दहशत के बीच लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है। बीती तीन अगस्त को डभरा सौराल में हुई मानव वन्यजीव संघर्ष की घटना में एक महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद से क्षेत्र में दहशत व्याप्त थी। बाघ की सटीक लोकेशन का पता लगाने के लिए विभाग की ओर से ड्रोन कैमरों, ट्रैप कैमरों और सघन गश्ती टीमों की मदद से पगमार्क खोजे जा रहे थे। इसी के तहत बुधवार रात करीब 11 बजे वन विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली। टीम ने पिंजरे और जाल की मदद वयस्क बाघ को पकड़ लिया। पकड़े गए बाघ को अग्रिम स्वास्थ्य और चिकित्सीय परीक्षण के लिए रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है। सफल रेस्क्यू ऑपरेशन नैनीताल वन प्रभाग के डॉ हिमांशु पांगती और पश्चिमी वृत्त के डॉ राहुल सती के नेतृत्व में पूरा किया गया। वहीं, बाघ के पक...