Almora News: मेला अवधि में शिखर से एनटीडी तक वाहन प्रतिबंधित
अल्मोड़ा, सितम्बर 15 -- Almora News: अल्मोड़ा। मां नंदा देवी मेले को लेकर पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देश पर 16 से 23 सितंबर तक आयोजित होने वाले मेले को देखते हुए यातायात प्लान बनाया गया है। एसएसपी के निर्देश पर नगर में यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया है। प्लान के मुताबिक एलआर साह रोड पर एनटीडी से शिखर तिराहे तक डायवर्जन प्लान लागू होगा। प्लान के तहत दन्या, पिथौरागढ़ और बागेश्वर से आने वाले सभी चौपहिया वाहनों को एनटीडी तिराहा से धारानौला-करबला अथवा लक्ष्मेश्वर-पांडेखोला मार्ग से भेजा जाएगा। एलआर साह रोड पर एनटीडी से शिखर की ओर जाने वाले चौपहिया वाहनों का आवागमन सुबह सामान्य रहेगा, लेकिन शेष मेला अवधि में यह पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: ऐतिहासिक लछैर मेला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.