अल्मोड़ा, अक्टूबर 26 -- Almora News: अल्मोड़ा। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन के 29 अक्तूबर को प्रस्तावित अल्मोड़ा प्रवास को लेकर बैठक हुई। जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय स्थापित कर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। बैठक में प्रकाश भट्ट, दर्जाधारी गोविंद पिलख्वाल और गंगा बिष्ट, सिकंदर पवार, रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, धर्मेंद्र बिष्ट, सुनील बिष्ट, सौरभ वर्मा, पंकज भाकुनी, मदन बिष्ट, त्रिलोक राम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...