अल्मोड़ा, अक्टूबर 25 -- Almora News: अल्मोड़ा। ऊर्जा निगम की ओर से जिलेभर में किया जा रहा बिजली आपूर्ति ग्रिड का अनुरक्षण कार्य शनिवार को पूरा हो गया है। मेंटेनेंस बाद त्योहारी सीजन में घरों से लेकर बाजार और संस्थानों में उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था मिलने की उम्मीद है। त्योहारी सीजन को देखते हुए यूपीसीएल की ओर से जिलेभर में चलाया जा रहा विद्युत आपूर्ति ग्रिड अनुरक्षण कार्य शनिवार को पूरा हो गया है। मेंटेनेंस के अंतिम दिन स्यालीधार से तोली 33 केवी़ विद्युत लाइन पर कार्य लॉपिंग की गई। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से शट डाउन लेने के कारण से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में सुबह दस बजे से शाम बिजली आपूर्ति बाधित रही, जो शाम को कार्य पूरा होने के बाद सुचारू की गई। यह भी पढ़ें- Almora News: जिले में बिजली के तारों के पास लॉपिंग का का...