अल्मोड़ा, जुलाई 3 -- Almora News: कुंवर भाकुनी, सोमेश्वर। ग्राम छानी से मुरादाबाद गए एक साठ वर्षीय बुजुर्ग लापता हो गए हैं। परिजनों की काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं लगा, तो पीड़ित पुत्र दीपक सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। कहना है कि उनके बुजुर्ग पिता लक्ष्मण सिंह बीते 21 को घरेलू कार्य से मुरादाबाद के लिए निकले थे। इसके बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। कोतवाल मदन मोहन जोशी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Rampur News: खेत पर घूमने गया वृद्ध लापता, तहरीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...