Almora News: मिलावट की संभावना को लेकर प्रतिष्ठानों में पड़े छापे
अल्मोड़ा, नवम्बर 2 -- Almora News: अल्मोड़ा। खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन की टीम ने सल्ट, डोटियाल व देघाट बाजारों में दीपावली पर्व को देखते हुए औचक छापेमारी की। दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, भंडारण और खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन का जायजा लिया। संदेह के आधार पर मावा बूंदी लड्डू, बेसन लड्डू और बालूशाही के चार नमूने लिए। संयुक्त टीम ने त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य कारोबारियों को सख्त हिदायत दी गई कि वह मानकों का पालन करें। दुकानदारों को मिलावटी, अधोमानक या बासी खाद्य सामग्री का विक्रय न करने तथा निर्माण इकाइयों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- Nawada News: खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, मिलाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.