अल्मोड़ा, अगस्त 27 -- Almora News: चौखुटिया। मासी-चौखुटिया सड़क के सुधारीकरण के लिए गुरुवार को उत्तराखंड क्रांति दल ने मासी में प्रदर्शन किया। सड़क की बदहाली पर आक्रोश जताया। विभाग के डामरीकरण के लिखित आश्वासन देने के बाद जाकर कार्यकर्ता माने। प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं ने कहा कि मासी-चौखुटिया सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण लोग परेशान हैं। बारिश के समय जल भराव व कीचड़ के कारण सड़क की हालत और बदतर हो जाती है। लोगों का बढ़ता आक्रोश देख लोनिवि के लोनिवि अवर अभियंता हरि सिंह नेगी धरना स्थल पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Roorki News: हर घर जल योजना के कार्यों की गुणवत्ता जांचें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...