अल्मोड़ा, नवम्बर 2 -- Almora News: रानीखेत। मां नवदुर्गा समिति के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब माल रोड की टीम ने अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में माल रोड ने टाइब्रेकर में कॉफी हाउस को 2-1 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। विजेता टीम को हेम कांडपाल की ओर से 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि सोहली विश्वास ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक भूपेंद्र सिंह परिहार और दीपक शाही रहे। मुख्य निर्णायक शेर सिंह राणा थे। इस दौरान भरत पांडे, हरीश बिष्ट, विपुल पवार, अंकुर जेल, मनमोहन सिंह देव, उमेश सिंह बिष्ट, पुष्कर सिंह अधिकारी, अजय चंद सहित अनेक खेल प्रेमी मौजूद रहे। समिति के संरक्षक मनमोहन सिंह देव ने बताया कि जल्द ही रानीखेत में अंडर-16 फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

ह...